कर्नाटक BJP ने राहुल गांधी को बताया कांग्रेस का ‘बहादुर शाह जफर’

Karnataka BJP dubs Rahul Gandhi as Bahadur Shah Zafar of Congress
[email protected] । Apr 27 2018 10:11AM

भाजपा की कर्नाटक इकाई ने आज राहुल गांधी को ‘‘ कांग्रेस का बहादुर शाह जफर’’ बताया और कहा कि उनकी पार्टी मुगल वंश की तरह उनके साथ ही खत्म हो जाएगी।

बेंगलुरू। भाजपा की कर्नाटक इकाई ने आज राहुल गांधी को ‘‘ कांग्रेस का बहादुर शाह जफर’’ बताया और कहा कि उनकी पार्टी मुगल वंश की तरह उनके साथ ही खत्म हो जाएगी। भाजपा ने ट्वीट किया कि शासन का सिद्धरमैया मॉडल अधिकतम विभाजन और न्यूनतम शासन के मंत्र पर आधारित है। ट्वीट में कहा गया कि कांग्रेस के बहादुरशाह जफर, राहुल गांधी को विभाजनों पर उनकी सरकार के प्रदर्शनों को जरूर देखना चाहिए। उन्हें पता चल जाएगा कि लोग बेसब्री से कर्नाटक में कांग्रेस को क्यों खत्म करना चाहते हैं। 

कांग्रेस अध्यक्ष पर निशाना साधते हुए भाजपा ने कहा, ‘कर्नाटक में नौजवान राहुल गांधी को सिर्फ पसंद नहीं करते... बल्कि उनके चुटकुले के लिए वे उनसे प्यार करते हैं।’ भाजपा ने कहा, ‘कर्नाटक में कांग्रेस की हार, कांग्रेस के बहादुरशाह जफर राहुल गांधी के लिए अंतिम झटका होगा। उनके साथ कांग्रेस पार्टी मुगल वंश की तरह हमेशा के लिए खत्म हो जाएगी।’

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़