उत्तर प्रदेश में भाजपा की जीत में ''कुछ तो गड़बड़ है'': ममता

[email protected] । Mar 24 2017 10:25AM

ममता ने उत्तर प्रदेश में भाजपा की प्रचंड जीत पर भी संदेह जताया। उन्होंने कहा, ‘‘इसमें कुछ तो गड़बड़ है।’’ उन्होंने कहा कि मायावती को इस मामले में अदालत का रुख करना चाहिए।

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नारद टेप को तृणमूल कांग्रेस की छवि खराब करने की कोशिश करार देते हुए खारिज कर दिया है। उन्होंने केंद्र पर उनकी पार्टी को राष्ट्रीय राजनीति में भाजपा के प्रतिद्वंद्वी के रूप में उभरने से रोकने के लिए ‘सांप्रदायिक और राजनीतिक’ साजिश रचने का आरोप लगाया। ममता ने उत्तर प्रदेश में भाजपा की प्रचंड जीत पर भी संदेह जताया। उन्होंने कहा, ‘‘इसमें कुछ तो गड़बड़ है।’’

तृणमूल सुप्रीमो ने कहा कि उनको लगता है कि मायावती को अदालत का रुख करना चाहिए और ईवीएम की कार्यप्रणाली को चुनौती देनी चाहिए। दिलचस्प तथ्य यह है कि भाजपा की आलोचना के बावजूद ममता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर व्यक्तिगत हमले से परहेज किया।

We're now on WhatsApp. Click to join.

Tags

    All the updates here:

    अन्य न्यूज़