आंध्र प्रदेश में कोरोना के 10,830 नए मामले, 81 मरीजों की मौत
प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क । Aug 27 2020 10:08AM
पिछले 24 घंटे में संक्रमण से 81 और मरीजों की मौत हो गयी। विभिन्न अस्पतालों से 8,473 मरीजों को छुट्टी दे दी गयी। राज्य में 92,208 मरीजों का उपचार चल रहा है तथा 2,86,720 मरीज ठीक हो चुके हैं।
अमरावती। आंध्र प्रदेश में बुधवार को कोविड-19 के रिकॉर्ड 10,830 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या 3,82,469 हो गयी। बुधवार सुबह नौ बजे तक पिछले 24 घंटे में 61,838 नमूनों की जांच की गयी।इससे पहले नौ अगस्त को संक्रमण के 10,820 मामले आए थे। सरकार द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक राज्य में अब तक 34,18,690 जांच हो चुकी है। राज्य में संक्रमण दर 11.19 प्रतिशत है।
पिछले 24 घंटे में संक्रमण से 81 और मरीजों की मौत हो गयी। विभिन्न अस्पतालों से 8,473 मरीजों को छुट्टी दे दी गयी। राज्य में 92,208 मरीजों का उपचार चल रहा है तथा 2,86,720 मरीज ठीक हो चुके हैं। संक्रमण से 3,541 मरीजों की मौत हुई है। पूर्वी गोदावरी जिले से सबसे ज्यादा 1528 मामले आए। एसपीएस नेल्लोर से 1168, विशाखापत्तनम से 1156 और पश्चिम गोदावरी से 1065 मामले आए।आंध्र प्रदेश में आज 10,830 नए #COVID19 मामले रिपोर्ट किए गए, पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 3,82,469 हो गई है जिसमें 92,208 सक्रिय मामले, 2,86,720 रिकवरी और 3541 मौतें शामिल हैं : राज्य स्वास्थ्य विभाग pic.twitter.com/cXimiyylPa
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 26, 2020
डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:
अन्य न्यूज़