उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से 12 और मौतें, 646 नये संक्रमित मिले

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा व स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने शनिवार को पत्रकारों को बताया कि राज्य में इस समय कुल 11,221 मरीज उपचाराधीन हैं जिनमें 4,260 मरीज़ों का घरेलू अलगाव, 1,054 मरीज़ों का निजी चिकित्सालयों और बाकी मरीज़ों का सरकारी अस्पतालों में उपचार चल रहा है। प्रसाद के मुताबिक, प्रदेश में कोविड-19 से उबरने का प्रतिशत 96.67 है।
इसे भी पढ़ें: देश में कोरोना संक्रमण के 18,645 नए मामले, कुल मामलों की संख्या 1,04,50,284 हुई
उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक कुल 5,72,773 लोग कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में शुक्रवार को कुल 1.44 लाख से ज्यादा नमूनों की जांच की गयी और अब तक कुल 2.51 करोड़ से ज्यादा नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है। स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटे में सर्वाधिक कानपुर नगर में चार और लखनऊ में तीन मौतें हुई जबकि इसी अवधि में सर्वाधिक नये संक्रमित लखनऊ में 106, वाराणसी में 57 और गौतमबुद्धनगर में 28 नये संक्रमित पाये गये हैं। प्रसाद ने बताया कि कोविड-19 टीकाकरण की तैयारियों को लेकर पूर्वाभ्यास का अंतिम अभियान 11 जनवरी को पूरे प्रदेश में चलाया जाएगा और इसके लिए तैयारी पूरी हो गई हैं।
अन्य न्यूज़














