अरुणाचल में कोरोना के 12 नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 16,669 हुई
प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क । Dec 24 2020 12:45PM
एक-एक मामला लोअर सियांग, सियांग, ईस्ट सियांग और लोंगडिंग जिलों से आया है। उन्होंने बताया कि दो मरीजों को छोड़कर सभी में संक्रमण के लक्षण नहीं थे। अधिकारी ने बताया कि राज्य में बुधवार को संक्रमण से 22 और लोग ठीक हुए, जिससे ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 16,401 हो गई है।
ईटानगर। अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 12 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 16,669 हो गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। कोविड-19 से संबंधित राज्य निगरानी अधिकारी (एसएसओ) डॉ. लोबसांग जाम्पा ने बताया कि नए मामलों में चार तवांग से, दो-दो मामले वेस्ट कामेंग और कैपिटल कॉम्प्लेक्स क्षेत्र से हैं। एक-एक मामला लोअर सियांग, सियांग, ईस्ट सियांग और लोंगडिंग जिलों से आया है। उन्होंने बताया कि दो मरीजों को छोड़कर सभी में संक्रमण के लक्षण नहीं थे। अधिकारी ने बताया कि राज्य में बुधवार को संक्रमण से 22 और लोग ठीक हुए, जिससे ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 16,401 हो गई है।
राज्य में संक्रमण से स्वस्थ होने वालों की दर 98.39 प्रतिशत है। अरुणाचल प्रदेश में वर्तमान में 212 मरीजों का उपचार चल रहा है और अब तब 56 लोग संक्रमण से दम तोड़ चुके हैं। उन्होंने बताया कि मृत्यु दर 0.33 प्रतिशत है। कैपिटल कॉम्प्लेक्स क्षेत्र के ईटानगर, नाहरलागुन, निर्जुली और बंदरदेवा इलाकों में सबसे अधिक 75 लोगों का उपचार चल रहा है। इसके बाद तवांग में 40, वेस्ट कामेंग में 23 और ईस्ट सियांग में 18 मरीजों का इलाज चल रहा है। जाम्पा ने बताया कि राज्य में बुधवार को 689 नमूनों की जांच हुई, जबकि अब तक 3,74,423 नमूनों की जांच हो चुकी है। संक्रमण दर 1.61 प्रतिशत है।#Arunachalcovid19update
— Directorate of Health Services Arunachal Pradesh (@DirectorateofHS) December 23, 2020
@9:00pm on 23rd December2020
12 covid-19 cases detected
689 samples collected
2 Symptomatic cases
22 patients discharged pic.twitter.com/kwn2xjjNNR
डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:
अन्य न्यूज़