12वीं की टॉपर का होना है लीवर ट्रांसप्लांट मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा सरकार करेगी मदद

Chief Minister Shivraj Singh Chauhan help
दिनेश शुक्ल । Oct 26 2020 11:07PM

रविवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर लिखा कि ‘मैने साक्षी बेटी के संबंध में कलेक्टर को निर्देश दिए है। शीघ्र ही प्रशासन परिवार से संपर्क कर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं करेगा। बेटी की हरसंभव मदद की जाएगी। मेरी प्रतिभावान बेटी और उसके परिवार को चिंतित होने की जरूरत नहीं है।

इंदौर। मध्य प्रदेश के सागर की रहने वाली साक्षी राजौरिया की मदद के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निर्देश दिए है। 12वीं कक्षा में बायो संकाय में 96 प्रतिशत लाने वाली साक्षी पिछले तीन-चार महीने से बीमार है। डॉक्टरों से साक्षी को लीवर ट्रांसप्लांट करने की सलाह दी है। साक्षी को शुरुआत में जोड़ो में दर्द हो रहा था। इसके बाद डॉक्टरों दिखाया तो उन्होंने बताया कि इसे सिस्टेमेटिक लूपूस अर्थेमाटोसस एसएलई की बीमारी है। इसके कारण उसके लीवर ने काम करना बंद कर दिया है। 18 वर्षीय साक्षी राजोरिया इंदौर के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती है और अब जीवन से संघर्ष कर रही है। उन्हें डॉक्टरों ने उसका लीवर ट्रांसप्लांट ही विकल्प बताया है। 

 

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस के मंत्री-विधायकों ने ही कांग्रेस की सरकार को गिराया- उमा भारती

साक्षी के परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। साक्षी के पिता सुधीर राजोरिया का पूर्व में बिजनेस था जिसमें उन्हें लॉस हुआ को कारोबार ठप हो गया। वही साक्षी के रिश्तेदार रिषी उपाध्याय के मुताबिक साक्षी की मां साधना राजौरिया सरकारी स्कूल की शिक्षिका है और उन्हें आंखों से दिखाई नहीं देता है। लीवर ट्रांसप्लांट के लिए साक्षी बी पॉजिटिव ब्लड ग्रुप के लीवर डोनर की आवश्यकता है। इसके इलाज के लिए 25 लाख रुपये का खर्च आ रहा है। इंदौर में पिछले एक हफ्ते से मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती है और 1 लाख रुपये इलाज में खर्च हो चुके है। रिषि के मुताबिक लीवर ट्रांसप्लांट के लिए डोनर के अलावा डॉक्टरों ने करीब 25 लाख रुपये का खर्च बताया है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर हमने साक्षी को परेशानी को शनिवार को शेयर किया था। इसके बाद से अभी तक सोशल मीडिया के माध्यम जुड़े लोगों से अभी तक एक लाख रुपये की मदद मिल चुकी है। हम मुख्यमंत्री राहत कोष से मदद पाने का प्रयास कर रहे है।

इसे भी पढ़ें: मैं सौदेबाजी की राजनीति नहीं करूंगा- कमलनाथ

वही साक्षी को लेकर सोशल मीडिया पर रविवार को सागर की प्रतिभावान बेटी के इलाज के लिए मदद की जरूरत वाली खबर जारी हुई। इस खबर में साक्षी के परिजन उसकी बीमारी के बाद से ही मुख्यमंत्री राहत कोष से मदद का प्रयास कर रहे थे। खबर के जरिए जब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को जानकारी मिली तो उन्होंने हरसंभव मदद करने की बात कही है। रविवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर लिखा कि ‘मैने साक्षी बेटी के संबंध में कलेक्टर को निर्देश दिए है। शीघ्र ही प्रशासन परिवार से संपर्क कर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं करेगा। बेटी की हरसंभव मदद की जाएगी। मेरी प्रतिभावान बेटी और उसके परिवार को चिंतित होने की जरूरत नहीं है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़