अश्लील फिल्म देखने के बाद 13 वर्षीय लड़के ने ढाई साल की बच्ची से किया बलात्कार

rapes

उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के रेवती क्षेत्र में 13 साल के एक लड़के ने कथित रूप से मोबाइल फोन पर अश्लील फिल्म देखने के बाद ढाई वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को बृहस्पतिवार को पकड़ लिया।

बलिया ( उत्तर प्रदेश )। उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के रेवती क्षेत्र में 13 साल के एक लड़के ने कथित रूप से मोबाइल फोन पर अश्लील फिल्म देखने के बाद ढाई वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को बृहस्पतिवार को पकड़ लिया। रेवती थाने के प्रभारी यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने ननिहाल में रह रही ढाई साल की एक बच्ची गत 16 मार्च की शाम खेलते हुए ननिहाल के पड़ोस स्थित एक घर में चली गई।

इसे भी पढ़ें: कोविड नियंत्रण के लिए सभी संसाधनों और उपायों को दुरुस्त करें : अशोक गहलोत

वहां मौजूद 13 वर्षीय किशोर ने उससे कथित रूप से बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि ऐसा आरोप है कि लड़के ने वारदात से ऐन पहले मोबाइल फोन पर अश्लील फिल्म देखी थी। पांडेय ने बताया कि बच्ची की नानी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और पॉक्सो कानून की सुसंगत धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आज आरोपी किशोर को पकड़ लिया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़