विशेष टीकाकरण अभियान के पहले दिन मुंबई में 30-44 आयुवर्ग के 1,778 लोगों को टीका लगाया गया

vaccinated

संपर्क करने पर, महाराष्ट्र स्वास्थ्य सेवाओं की निदेशक डॉ. अर्चना पाटिल ने कहा कि इस वर्ग के उन लोगों का राज्यव्यापी आंकड़ा रविवार तक उपलब्ध होगा जिन्हें दिन में टीका लगाया गया है।

मुंबई। विशेष टीकाकरण अभियान के पहले दिन मुंबई में शनिवार को 30-44 आयु वर्ग के कुल 1,778 लोगों को कोविड-19 का टीका लगाया गया। बृहन्मुंबई नगर निगम ने एक विज्ञप्ति में कहा कि इन लोगों को महाराष्ट्र सरकार द्वारा आपूर्ति की गई खुराक के साथ 10 केंद्रों में टीका लगाया गया। 

इसे भी पढ़ें: भारत में 81 दिन बाद कोरोना के 60,000 से कम नए मामले, 1,576 और लोगों की मौत

संपर्क करने पर, महाराष्ट्र स्वास्थ्य सेवाओं की निदेशक डॉ. अर्चना पाटिल ने कहा कि इस वर्ग के उन लोगों का राज्यव्यापी आंकड़ा रविवार तक उपलब्ध होगा जिन्हें दिन में टीका लगाया गया है। अधिकारियों ने कहा कि राज्य सरकार 30-44 आयुवर्ग के टीकाकरण पर ध्यान केंद्रित कर रही है क्योंकि अधिकतर पेशेवर और परिवार के कमाने वाले सदस्य इसी आयुवर्ग के हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़