- |
- |
चीन में फंसे 18 भारतीय नाविक 14 फरवरी को भारत लौटेंगे: मनसुख मंडाविया
- प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क
- फरवरी 10, 2021 12:58
- Like

मंत्री ने कहा कि वे जल्द ही अपने परिवारों के साथ फिर से मिलेंगे। मांडविया ने प्रत्यावर्तन की व्यवस्था के लिए चीन में भारतीय दूतावास और मेडिटेरियन शिप कंपनी के प्रयासों की सराहना की।
नयी दिल्ली। केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने बुधवार को कहा कि चीन में फंसे 18 भारतीय नाविक 14 फरवरी को भारत लौटेंगे। यह दल बुधवार को जापान से रवाना होगा और भारत पहुंचने पर अपने परिवारों से फिर मिल सकेगा। बंदरगाह, नौवहन और जलमार्ग मंत्री मंडाविया ने बताया, ‘‘चीन में फंसे एमवी अनास्तासिया पर सवार हमारे 18 नाविक भारत आ रहे हैं। चालक दल आज जापान से रवाना होगा और 14 फरवरी को भारत पहुंचेगा।’’
मंत्री ने कहा कि वे जल्द ही अपने परिवारों के साथ फिर से मिलेंगे। मांडविया ने प्रत्यावर्तन की व्यवस्था के लिए चीन में भारतीय दूतावास और मेडिटेरियन शिप कंपनी के प्रयासों की सराहना की। एक अधिकारी ने बताया कि मालवाहक जहाज एमवी अनास्तासिया सितंबर 2020 में चीन के तट पर फंस गया था। इससे पहले एक अन्य मालवाहक जहाज एमवी जग आनंद के 23 नाविक भी चीन में फंस गए थे, जो 14 जनवरी को भारत पहुंचे।Our stranded seafarers of MV Anastasia are coming back to India. The crew will sign off from Japan today and will reach India on 14th February: Union Minister Mansukh Mandaviya
(file photo) pic.twitter.com/R1Gi5qx33y— ANI (@ANI) February 10, 2021

