चंडीगढ़ के स्कूल में गिरा 250 साल पुराना विशालकाय पेड़, 1 बच्चे की मौत, कई घायल

चंडीगढ़ के सेक्टर-9 में स्थित कार्मल कॉन्वेंट स्कूल में एक पेड़ गिरने की वजह से 1 बच्चे की मृत्यु और 13 बच्चे घायल हुए।
चंडीगढ़ के सेक्टर-9 में स्थित कार्मल कॉन्वेंट स्कूल में एक पेड़ गिरने की वजह से 1 बच्चे की मृत्यु और 13 बच्चे घायल हुए। बच्चे लंच टाइम में पेड़ के पास खेल रहे थे कि उसी समय यह पेड़ बच्चों पर गिरा। घायल बच्चों को जीएमएसएच अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसा स्कूल में लंच के समय हुआ। इस बड़े पेड़ के पास कई बच्चे खेल रहे थे तभी अचानक पेड़ बच्चों पर गिर गया। हादसे की सूचना मिलते ही अभिभावक भी स्कूल पहुंच गए हैं। गेट पर अभिभवाक हंगामा कर रहे हैं।
इसे भी पढ़ें: 'विवाह के बंधन में बंध रहे भगवंत मान', केजरीवाल बोले- पंजाब CM को भगवान सुखी वैवाहिक जीवन दें
यूटी के अधिकारी स्थिति का जायजा लेने स्कूल पहुंचे। उपायुक्त मौके पर पहुंचे और कहा कि प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिए हैं। जो पेड़ गिरा वह लगभग 250 साल पुराना एक विरासत वृक्ष है। गृह सचिव नितिन यादव ने कहा कि हमें 19 बच्चों और 1 स्टाफ अटेंडेंट के घायल होने की सूचना मिली है जिनमें से 1 बच्चे की मौत की पुष्टि हुई है। 2 गंभीर रूप से घायल हैं जिनकी लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है, ये PGI में भर्ती हैं। घटना की जांच के भी आदेश दे दिए गए हैं।
अन्य न्यूज़












