सफाई के दौरान 200 साल पुराना लोहे का संदूक मिला, जानें अंदर क्या-क्या मिला

200-year-old-iron-chest-found-during-cleaning
विश्वविद्यालय की कुलपति सोमा बंदोपाध्याय ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। सोमा ने प्रेट्र को बताया कि इस संदूक पर ब्रिटेन के पुराने निर्माता का नाम अंकित है और यह बुधवार को एक कमरे से मिला जो बहुत लंबे समय से बंद पड़ा था।

कोलकाता। कोलकाता स्थित संस्कृत कालेज एवं विश्वविद्यालय में एक सफाई अभियान के दौरान लोहे का एक ताला लगा संदूक बरामद किया गया है जिसमें कुछ दुर्लभ दस्तावेज प्राप्त हुए हैं। इसके200 साल पुराना होने की संभावना है।

इसे भी पढ़ें: भाजपा का आरोप, महाराष्ट्र मंत्रालय का शपथ ग्रहण गैरकानूनी है

विश्वविद्यालय की कुलपति सोमा बंदोपाध्याय ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। सोमा ने प्रेट्र को बताया कि इस संदूक पर ब्रिटेन के पुराने निर्माता का नाम अंकित है और यह बुधवार को एक कमरे से मिला जो बहुत लंबे समय से बंद पड़ा था।

इसे भी पढ़ें: राकांपा को अभी तय करना है कि किसे उपमुख्यमंत्री बनाया जाए: जयंत पाटिल

उन्होंने बताया कि संदूक को शुक्रवार की दोपहर खोला गया तो उसमें से आठ बंद लिफाफे मिले, जिसमें ब्रिटिश काल के बैंकों के चेकबुक और पंडित ईश्वर चंद्र विद्यासागर की विधवा को मिले भत्ते से संबंधित दस्तावेज बरामद हुए। कुलपति ने बताया कि तीन रजत पदक एवं संस्थान की संपत्तियों से संबंधित कुछ दस्तावेज भी संदूक से मिले हैं जिससे इसके 200 साल पुराना होने के संकेत मिलते हैं।

Disclaimer:प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


अन्य न्यूज़