महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के 20,482 नए मामले, 515 लोगों की मौत
प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क । Sep 15 2020 10:14PM
मुंबई में दिन में 1,586 नए मामले सामने आए हैं और कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,73,596और मृतकों की संख्या बढ़कर 8,230 हो गई। पुणे में 1,889 नए मामले सामने आए हैं और संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,31,983 हो गई।
मुंबई। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 20,482 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या मंगलवार को बढ़कर 10,97,856 हो गई। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 515 लोगों की मौत हुई और कुल मृतकों की संख्या बढ़कर 30,409 हो गई। मंगलवार को अस्पताल से 19,423 मरीजों को इलाज के बाद छुट्टी मिली है और अब स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 7,75,273 हो गई।
वहीं अब राज्य में 2,91,797 मरीजों का इलाज चल रहा है। मुंबई में दिन में 1,586 नए मामले सामने आए हैं और कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,73,596और मृतकों की संख्या बढ़कर 8,230 हो गई। पुणे में 1,889 नए मामले सामने आए हैं और संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,31,983 हो गई। वहीं 35 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 3,016 हो गई। राज्य में अब तक 54,09,060 जांच हुई है।आज महाराष्ट्र में 20,482 नए #COVID19 मामले और 515 मौतें दर्ज की गई ; 19,423 मरीजों को डिस्चार्ज भी किया गया। राज्य में कुल मामले 10,97,856 हो गए हैं, जिनमें 30,409 मौतें, 2,91,797 सक्रिय मामले और 7,75,273 डिस्चार्ज शामिल हैं : सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग, महाराष्ट्र pic.twitter.com/LthNt5OvTa
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 15, 2020
डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:
अन्य न्यूज़