Bihar में जहरीली शराब से 21 लोगों की मौत, नीतीश सरकार पर हमलावर भाजपा, छपरा में विरोध मार्च निकालेंगे पार्टी के MLA

Bihar BJP MLa
Twitter @VijayKrSinhaBih
अंकित सिंह । Dec 14 2022 7:20PM

जानकारी के मुताबिक भाजपा के सभी विधायक छपरा में जाएंगे। सभी नीतीश सरकार के खिलाफ विरोध मार्च निकालेंगे। आज विधानसभा में शराबबंदी कानून को लेकर पूछे गए सवाल पर नीतीश कुमार ने आपा खो दिया। भाजपा पर जबरदस्त तरीके से हमलावर रही।

बिहार के छपरा में जहरीली शराब पीने से 21 लोगों की मौत हो गई है। इसको लेकर नीतीश कुमार के शराबबंदी पर लगातार सवाल उठा रहे हैं। बिहार में शराबबंदी कानून लागू है। बावजूद इसके शराब से लोगों की मौत क्यों हो रही है, यह सबसे बड़ा सवाल है? भाजपा जबरदस्त तरीके से नीतीश कुमार पर हमलावर है। जानकारी यह है कि अब तक जहरीली शराब पीने से 21 लोगों की मौत हो गई है। इस पर अब राजनीति भी शुरू हो गई है। बिहार विधान सभा में आज सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच वार पलटवार का दौर भी देखने को मिला। इन सबके बीच खबर यह है कि गुरुवार को छपरा में भाजपा नीतीश सरकार के खिलाफ मार्च निकालेगी। 

इसे भी पढ़ें: Jan Gan Man: सुशासन बाबू के राज में Bihar में 77 हजार फर्जी शिक्षकों की भर्ती का जिम्मेदार कौन?

जानकारी के मुताबिक भाजपा के सभी विधायक छपरा में जाएंगे। सभी नीतीश सरकार के खिलाफ विरोध मार्च निकालेंगे। आज विधानसभा में शराबबंदी कानून को लेकर पूछे गए सवाल पर नीतीश कुमार ने आपा खो दिया। भाजपा पर जबरदस्त तरीके से हमलावर रही। इन सबके बीच बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने पूरे मामले पर कहा कि विपक्ष को जनता के मुद्दे को उठाना चाहिए था पर उन्होंने केवल हंगामा किया। हम हर सवाल का जवाब देने को तैयार हैं। जो लोग आज शराब की बात कर रहे हैं उन्होंने भी तो शपथ लिया था। इतने साल सत्ता में रहने के बाद याद आया कि लोग जहरीली शराब से मर रहे हैं। हीं, बिहार भाजपा ने ट्वीट कर लिखा कि जहरीली शराब से लोगों की अकाल मृत्यु, और इतने जहरीले मुख्यमंत्री से बिहार का क्या होगा!

इसे भी पढ़ें: Bihar: नीतीश के ऐलान से JDU में है नाराजगी! विलय के सवाल पर उपेंद्र कुशवाहा ने दिया यह जवाब

दूसरी ओर पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने कहा कि बिहार विधानसभा में भाजपा सदस्यों के प्रति अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने के कारण मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को माफी मांगनी चाहिए। जहरीली शराब से फिर 20 लोगों की मौत पर दुखी होने और शराबबंदी की समीक्षा करने के बजाय इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री का आवेश में आना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। वे बात-बात पर आपा खो रहे हैं। मोदी ने कहा कि भाजपा पूर्ण मद्यनिषेध के पक्ष में है। इसकी समीक्षा होनी चाहिए और समीक्षा का मतलब शराबबंदी समाप्त करना नहीं है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार शराबबंदी लागू करने में पूरी तरह विफल हैं, जबकि यह गुजरात में बेहतर तरीके से लागू है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़