Search

भाजपा

भाजपा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) (BJP) आज की तारीख में देश का एक प्रमुख राजनीतिक दल और सबसे बड़ी और प्रभावशाली पार्टी है. भारतीय संसद और राज्य विधानसभाओं में प्रतिनिधित्व के मामले में यह भारत की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है और प्राथमिक सदस्यता के मामले में यह दुनिया का सबसे बड़ा दल है। भारतीय जनता पार्टी भारतीय जनसंघ का ही नया स्वरूप है। भारतीय जनसंघ की स्थापना स्वर्गीय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने की थी। भारतीय जनसंघ का 1977 में जनता पार्टी में विलय हो गया था लेकिन जनता पार्टी में हुए आंतरिक मतभेदों के चलते 1979 में तत्कालीन केंद्र सरकार गिर गयी थी और 1980 में मुंबई में हुए एक अधिवेशन में भारतीय जनता पार्टी का गठन किया गया। स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय जनता पार्टी के पहले अध्यक्ष बनाये गये थे। भाजपा की प्रेरणा और सिद्धांत भारतीय जनता पार्टी का खुद ही यह कहना है कि वह ‘संघ परिवार’ के नाम से प्रसिद्ध, संगठनों के परिवार का प्रमुख सदस्य है तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) द्वारा परिपोषित है। संघ से प्रेरणा लेते हुए भाजपा भारत की एकता और अखंडता की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है।