उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के 2,274 नये मामले, 2,032 लोग हुए ठीक

राज्य के अपर मुख्य सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने मंगलवार को पत्रकारों को बताया कि प्रदेश में सोमवार को एक दिन में कुल 1,60,232 नमूनों की जांच की गयी।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,274 नये मामले सामने आये जबकि 2,032 लोग संक्रमण से ठीक हो गये है। राज्य के अपर मुख्य सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने मंगलवार को पत्रकारों को बताया कि प्रदेश में सोमवार को एक दिन में कुल 1,60,232 नमूनों की जांच की गयी।
प्रदेश में अब तक कुल 1,82,92,131 नमूनों की जांच की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,274 नये मामले सामने आये हैं। उन्होंने बताया कि राज्य में इस समय 23,928 मरीजों का इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक कुल 4,99,507 लोग इस महामारी से ठीक हो चुके हैं।प्रदेश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 23,928 है। अब तक 4,99,507 लोग पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में रिकवरी का प्रतिशत बढ़कर 94.06% है। संक्रमित लोगों में से कुल 7615 लोगों की अब तक मृत्यु हुई है : उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद #COVID19 pic.twitter.com/YNp69bYJLF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 24, 2020
