महाराष्ट्र की नई विधानसभा के लिए 24 महिलाएं हुईं निर्वाचित

24-women-elected-to-new-assembly-of-maharashtra
[email protected] । Oct 25 2019 3:17PM

महाराष्ट्र विधानसभा में 24 महिलाओं को निर्वाचित घोषित किया गया है।भाजपा-शिवसेना गठबंधन से 14 महिलाएं विधानसभा के लिए चुनी गयी हैं। भाजपा ने 17 महिलाओं को विधानसभा चुनाव के मैदान में उतारा था जिनमें से 12 निर्वाचित हुईं। शिवसेना ने आठ महिलाओं को टिकट दिया था जिनमें से दो विजयी हुईं।

मुंबई। इस बार चुनाव में दो निर्दलीय समेत 24 महिलाएं नयी महाराष्ट्र विधानसभा में पहुंची हैं। पिछली बार 22 महिलाएं विधानसभा की सदस्य बनी थीं। जिन 24 महिलाओं को निर्वाचित घोषित किया गया है उनमें आधी पहली बार विधायक बनी हैं। भाजपा-शिवसेना गठबंधन से 14 महिलाएं विधानसभा के लिए चुनी गयी हैं। भाजपा ने 17 महिलाओं को विधानसभा चुनाव के मैदान में उतारा था जिनमें से 12 निर्वाचित हुईं। शिवसेना ने आठ महिलाओं को टिकट दिया था जिनमें से दो विजयी हुईं। 

इसे भी पढ़ें: ‘‘सत्ता का घमंड’’ करने वालों के लिए सबक है महाराष्ट्र चुनाव परिणाम: शिवसेना

विपक्षी दलों में कांग्रेस ने 14 महिलाओं को प्रत्याशी बनाया था जिनमें से पांच ने जीत दर्ज की। राकांपा ने आठ महिलाओं को अपना उम्मीदवार बनाया था जिनमें तीन चुनाव में सफल रहीं। इस चुनाव में जिन प्रमुख महिला उम्मीदवारों को हार का मुंह देखना पड़ा उनमें बीड़ जिले की पार्ली विधानसभा सीट से भाजपा की पंकजा मुंडे शामिल हैं। इस चुनाव में 288 सदस्यीय विधानसभा के लिए 3237 प्रत्याशी मैदान में थे जिनमें 235 महिलाएं थीं। चुनाव 21 अक्टूबर को हुए थे।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़