झारखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के 27 नये मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 397 हुई

jharkhand

रिपोर्ट के अनुसार राज्य में 397 संक्रमितों में से 222 प्रवासी मजदूर हैं जो देश के विभिन्न भागों से राज्य में वापस अपने घरों को लौटे हैं। आज संक्रमित पाये गये लोगों में भी अधिकतर सिर्फ प्रवासी मजदूर थे। राज्य के 397 संक्रमितों में से 148 अब तक ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं जबकि चार की मौत हो चुकी है।

रांची। झारखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के 27 नये मामले सामने आने से राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर अब 397 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की सोमवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार झारखंड में कोरोना वायरस से संक्रमितों के 27 नये मामले आये जिन्हें मिलाकर कुल संक्रमितों की संख्या 397 तक पहुंच गयी है। कल देर शाम तक राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 370 बतायी गयी थी।

इसे भी पढ़ें: उत्तर भारत में लू का प्रकोप बढ़ा, चुरु में तापमान 47.5 डिग्री सेल्सियस

रिपोर्ट के अनुसार राज्य में 397 संक्रमितों में से 222 प्रवासी मजदूर हैं जो देश के विभिन्न भागों से राज्य में वापस अपने घरों को लौटे हैं। आज संक्रमित पाये गये लोगों में भी अधिकतर सिर्फ प्रवासी मजदूर थे। राज्य के 397 संक्रमितों में से 148 अब तक ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं जबकि चार की मौत हो चुकी है। इसके अलावा 226 अन्य संक्रमितों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है। आज सरकारी प्रयोगशालाओं में 1369 नमूनों की जांच हुई जिनमें 27 संक्रमित पाये गये। निजी प्रयोगशालाओं में 255 नमूनों की जांच में कोई संक्रमित नहीं पाया गया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़