ओडिशा में कोविड-19 के 3,427 नए मामले सामने आए, 42 लोगों की मौत

 covid-19

ओडिशा में शनिवार को कोविड-19 के 3,427 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8,73,925 हो गई। वहीं, 42 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 3,550 हो गई।

भुवनेश्वर। ओडिशा में शनिवार को कोविड-19 के 3,427 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8,73,925 हो गई। वहीं, 42 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 3,550 हो गई। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 1,954 नए मामले पृथक-वास केंद्रों से सामने आए हैं, जबकि 1,473 मरीज संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की तलाश के दौरान मिले।

इसे भी पढ़ें: भारतीय वायुसेना में 2022 तक राफेल को शामिल करने का लक्ष्य: वायु सेना प्रमुख

खुर्दा जिले से सबसे ज्यादा 553 मामले सामने आए हैं। राजधानी भुवनेश्वर इसी जिले का हिस्सा है। इसके बाद कटक से 396 और जाजपुर से 285 मामले सामने आए हैं। ओडिशा में अब 40,471 मरीजों का उपचार चल रहा है और 8,29,851 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़