महाराष्ट्र के ठाणे में संक्रमण के 390 नए मामले, छह लोगों की मौत

Maharashtra

ठाणे में अभी 4,092 लोगों का उपचार चल रहा है। पड़ोसी पालघर जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 44,228 है जबकि 1,184 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में संक्रमण से छह और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 5,946 हो गई। यहां मृत्यु दर 2.45 फीसदी है।

ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के 390 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,42,835 हो गई। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ये नए मामले बुधवार को सामने आए हैं। जिले में संक्रमण से छह और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 5,946 हो गई। यहां मृत्यु दर 2.45 फीसदी है। 

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र के ठाणे में कोविड-19 के 341 नए मामले, दो मरीजों ने गंवाई अपनी जान

अब तक 2,32,797 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और लोगों के स्वस्थ होने की दर 95.87 फीसदी है। अधिकारी ने बताया कि जिले में अभी 4,092 लोगों का उपचार चल रहा है। पड़ोसी पालघर जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 44,228 है जबकि 1,184 लोगों की मौत हो चुकी है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़