मुंबई के जेजे अस्पताल में 4000 डॉक्टर हड़ताल पर गए

[email protected] । Apr 8 2016 4:37PM

मुंबई के सरकारी जेजे अस्पताल से दो वरिष्ठ डॉक्टरों के तबादले की मांग करते हुए समूचे महाराष्ट्र के 18 मेडिकल कॉलेजों के करीब 4,000 से ज्यादा स्नातकोत्तर डॉक्टर आज हड़ताल पर चले गए।

मुंबई। मुंबई के सरकारी जेजे अस्पताल से दो वरिष्ठ डॉक्टरों के तबादले की मांग करते हुए समूचे महाराष्ट्र के 18 मेडिकल कॉलेजों के करीब 4,000 से ज्यादा स्नातकोत्तर डॉक्टर आज हड़ताल पर चले गए। इस बीच चिकित्सा शिक्षा निदेशालय ने अनुशंसा की है कि सरकार हड़ताल को विफल करने के लिए महाराष्ट्र आवश्यक सेवा रखरखाव अधिनियम को लागू करे। पिछले एक हफ्ते से ही डॉक्टर जेजे अस्पताल की डीन और जानीमानी नेत्र सर्जन डॉ टीपी लाहाने और उनकी उप तथा नेत्र विज्ञान विभाग की प्रमुख रागिनी पारेख के तबादले की मांग कर रहे थे।

महाराष्ट्र असोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स की केंद्रीय इकाई के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने कहा कि राज्य भर के डॉक्टरों ने सामूहिक तौर पर जो निर्णय किया था उसके मुताबिक आज सुबह आठ बजे से बेमियादी हड़ताल पर चले गए हैं और जबतक प्रदेश सरकार हमारी मांगों को मान नहीं लेती और लिखित में आश्वासन नहीं दे दे देती तब तक हम अपने रूख से डिगने वाले नहीं है। उन्होंने कहा कि लाहाने और पारेख छात्रों का उत्पीड़न कर रही हैं और वे अपने पदों के लिए उपयुक्त नहीं है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़