मुंबई में इमारत ढही, 12 लोग मरे, कई लोगों के फंसे होने की आशंका

12 Dead, Many Feared Trapped In Mumbai Building Collapse
[email protected] । Jul 25 2017 10:51PM

मुंबई के घाटकोपर उपनगर में आज सुबह चार मंजिला एक आवासीय इमारत ढह गई जिसमें 12 लोगों के मरने की खबर है और मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है।

मुंबई। मुंबई के घाटकोपर उपनगर में आज सुबह चार मंजिला एक आवासीय इमारत ढह गई जिसमें 12 लोगों के मरने की खबर है और मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। शहर के नगर निकाय के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के दमकल विभाग के प्रमुख पीएस रहांगदले ने बताया कि घाटकोपर के दामोदर पार्क इलाके में ढही इस इमारत के मलबे के नीचे करीब आठ से 10 लोगों के फंसे होने की आशंका है।

उन्होंने बताया कि नगर निकाय के नियंत्रण कक्ष को इस दुर्घटना के बारे में सुबह करीब 10.43 बजे फोन के जरिए जानकारी मिली। उन्होंने बताया कि लगभग आठ दमकल गाड़ियां, एक बचाव वाहन और एक एंबुलेंस को घटनास्थल पर भेजा गया है। उन्होंने कहा, ‘‘हमारी बचाव टीम, दमकल कर्मी और बीएमसी के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थन पर पहुंच गए हैं और बचाव कार्य युद्ध-स्तर पर जारी है।’’

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़