आंध्र प्रदेश में कोरोना के 62 नए मामले, एक और व्यक्ति की मौत

आंध्र प्रदेश में कोरोना

राज्य में 51 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी भी दी गई। अभी तक 1,731 लोग यहां ठीक हो चुके हैं वहीं 728 लोगों का इलाज जारी है।

अमरावती। आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 62 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर 2,667 हो गए हैं। वहीं एक और व्यक्ति की मौत के बाद मरने वालों की संख्या 55 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को बताया कि इस व्यक्ति की मौत कृष्णा जिले में हुई। उसने बताया कि शुक्रवार सुबह नौ बजे तक पिछले 24 घंटे में सामने आए नए मामलों में से 18 चेन्नई के कोयम्बेडू बाजार के हैं। राज्य में 51 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी भी दी गई। अभी तक 1,731 लोग यहां ठीक हो चुके हैं वहीं 728 लोगों का इलाज जारी है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़