झारखंड में कोरोना से 7 और लोगों की मौत, 542 नये मामले

corona in Jharkhand

रिपोर्ट के अनुसार राज्य के 90,385 अब तक ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। इसके अलावा 6,180 संक्रमितों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस महामारी से मौत के सात नये मामलों में रांची से दो, पूर्वी सिंहभूम, बोकारो, सराइकेला, खूंटी और धनबाद से एक-एक मामला शामिल हैं।

रांची। झारखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण से सात और मरीजों की मौत होने से मृतकों की कुल संख्या 849 तक पहुंच गयी जबकि संक्रमण के 542 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 97,414 हो गयी। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। 

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में कोरोना से 41 और मरीजों की मौत, 2464 नए मामले

रिपोर्ट के अनुसार राज्य के 90,385 अब तक ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। इसके अलावा 6,180 संक्रमितों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस महामारी से मौत के सात नये मामलों में रांची से दो, पूर्वी सिंहभूम, बोकारो, सराइकेला, खूंटी और धनबाद से एक-एक मामला शामिल हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़