महाराष्ट्र में कोविड-19 के 72 नए मामले, कुल संख्या बढ़कर 302
![covid 19 covid 19](https://images.prabhasakshi.com/2020/3/2020_3$2020033121105698924_0_news_large_8.jpg)
प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क । Mar 31 2020 9:04PM
एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि एक दिन में अब तक राज्य में सबसे ज्यादा मामले मंगलवार को सामने आए है। उन्होंने बताया कि मुंबई के अलावा अहमदनगर में तीन मामले, पुणे, ठाणे, वसाई, विरार और कल्याण-डोम्बिवलि में दो-दो मामले सामने आए हैं।
मुंबई। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 72 नए मामले मंगलवार को सामने आए जिसके बाद राज्य में कुल संक्रमित लोगों की संख्या 302 तक पहुंच गई। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि एक दिन में अब तक राज्य में सबसे ज्यादा मामले मंगलवार को सामने आए है।
उन्होंने बताया कि मुंबई के अलावा अहमदनगर में तीन मामले, पुणे, ठाणे, वसाई, विरार और कल्याण-डोम्बिवलि में दो-दो मामले सामने आए हैं।महाराष्ट्र में #COVID19 के लिए 72 और व्यक्तियों के नतीजे पॉजिटिव पाए गए हैं, राज्य में कुल मामलों की संख्या 302 हो गई हैं। 59 मुंबई से, 3 नगर से, पुणे, ठाणे, कल्याण-डोंबिवली, नवी मुंबई और वाशी वीरार से 2-2 मामले सामने आए हैं: राज्य स्वास्थ्य विभाग pic.twitter.com/NzvCAQNkFw
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 31, 2020
डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:
अन्य न्यूज़