देश में अब तक कोविड-19 रोधी टीके की 8.40 करोड़ से अधिक खुराक दी गयी: स्वास्थ्य मंत्रालय

Ministry of Health

देश में अब तक कोविड-19 रोधी टीके की 8.40 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली। देश में अब तक कोविड-19 रोधी टीके की 8.40 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने बताया कि 89,60,966 स्वास्थ्य कर्मियों को पहली खुराक और 53,77,011 स्वास्थ्य कर्मियों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है। अब तक अग्रिम मोर्चे के 97,30,304 कर्मियों को पहली खुराक और 42,68,788 कर्मियों को दूसरी खुराक दी गई है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़