CRPF के 9 जवान कोरोना वायरस संक्रमित, क्वारंटाइन में भेजा गया
अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली में नौ कर्मियों को एक अस्पताल में भर्ती किया गया है जबकि 50 जवानों को पृथक किया गया है। संक्रमित जवानों में सात कांस्टेबल, एक हेड कांस्टेबल और एक उप-निरीक्षक रैंक के अधिकारी हैं।
नयी दिल्ली। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के नौ कर्मी दिल्ली में शुक्रवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। अधिकारियों ने बताया कि कुछ दिन पहले सहायक नर्स के रूप में तैनात एक हेड कांस्टेबल के संक्रमित होने की पुष्टि के बाद ‘संपर्क’ का पता लगाया गया जिसके बाद 31वें बटालियन के कर्मियों की जांच हुई। नर्स सहायक पहले जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में 162वें बटालियन में तैनात था और वह छुट्टी पर नोएडा आया था।
जवान को कालकाजी क्षेत्र के 31वीं बटालियन में आने को कहा गया था जिसके बाद जांच में 21 अप्रैल को उसके संक्रमित होने की पुष्टि हुई। अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली में नौ कर्मियों को एक अस्पताल में भर्ती किया गया है जबकि 50 जवानों को पृथक किया गया है। संक्रमित जवानों में सात कांस्टेबल, एक हेड कांस्टेबल और एक उप-निरीक्षक रैंक के अधिकारी हैं। इस महीने की शुरुआत में अर्धसैनिक बल का एक डॉक्टर भी संक्रमित पाया गया था।
CRPF (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल) के 47 जवानों में से 9 को नरेला (दिल्ली) के क्वारंटाइन में भेजा गया था, जिनको COVID19 के लिए पॉजिटिव पाया गया है। उन्हें आइसोलेशन वार्ड में भेज दिया गया है। सभी को दिल्ली में तैनात किया गया था: CRPF सूत्र pic.twitter.com/wD30FcTcjc
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 24, 2020
अन्य न्यूज़