अमरनाथ गुफा के लिए 277 श्रद्धालुओं का जत्था जम्मू से रवाना

अमरनाथ की पवित्र गुफा के दर्शन के लिए 277 श्रद्धालुओं का नया जत्था जम्मू से रवाना हो गया। खराब मौसम के कारण यह यात्रा एक दिन के लिए निलंबित कर दी गई थी।

जम्मू। दक्षिण कश्मीर हिमालय स्थित अमरनाथ की पवित्र गुफा के दर्शन के लिए 277 श्रद्धालुओं का नया जत्था जम्मू से रवाना हो गया। खराब मौसम के कारण यह यात्रा एक दिन के लिए निलंबित कर दी गई थी। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘एक दिन के निलंबन के बाद जम्मू से अमरनाथ यात्रा आज दोबारा शुरू हो गई। जम्मू से नया जत्था अमरनाथ के लिए रवाना हुआ।’’

उन्होंने कहा कि 277 श्रद्धालुओं के इस जत्थे में 229 पुरष और 48 महिलाएं शामिल हैं। ये लोग जम्मू में भगवती नगर बेस कैंप से आज पहलगाम और बालटाल के लिए 13 वाहनों में रवाना हुए। यह यात्रा 18 अगस्त को संपन्न हो जाएगी जब छड़ी मुबारक पवित्र गुफा मंदिर पर पहुंचेगी।

Disclaimer:प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


Tags

    अन्य न्यूज़