Navi Mumbai में खुद को पुलिसकर्मी बताने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

arrested
प्रतिरूप फोटो
Google creative common

एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कोलखे इलाके में आरोपी सलमान ताजमुद्दीन मुलानी का होटल प्रबंधक के साथ झगड़ा हुआ था, जिसके बाद पनवेल टाउन पुलिस ने 27 मार्च की रात को उसे गिरफ्तार किया था।

पुणे के एक निवासी को नवी मुंबई स्थित एक होटल में काम करने वाली उसकी महिला मित्र की बर्खास्तगी रद्द कर उसे नौकरी पर बहाल किए जाने के लिए खुद को पुलिसकर्मी के तौर पर पेश करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कोलखे इलाके में आरोपी सलमान ताजमुद्दीन मुलानी का होटल प्रबंधक के साथ झगड़ा हुआ था, जिसके बाद पनवेल टाउन पुलिस ने 27 मार्च की रात को उसे गिरफ्तार किया था।

अधिकारी ने बताया कि खाकी वर्दी पहने हुए 31 वर्षीय मुलानी ने होटल प्रबंधक पर उसकी प्रेमिका को अन्यायपूर्ण तरीके से बर्खास्त करने का आरोप लगाया और उसे तत्काल बहाल करने को कहा। लेकिन सतर्कता बरतते हुए होटल प्रबंधक ने पुलिस को इस बारे में सूचित किया, जिसके बाद उन्होंने मुलानी को गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने कहा कि आरोपी पुणे के चाकन का रहने वाला है और चिकन की दुकान चलाता है। पनवेल टाउन पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक नितिन ठाकरे ने कहा कि वे यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या मुलानी ने पहले भी पुलिस अधिकारी का रूप धारण किया था और दूसरों को धोखा दिया था।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़