दिल्ली की मुख्यमंत्री Rekha Gupta के बाल खींच कर शख्स ने तेजी से जड़ा थप्पड़, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

Rekha Gupta
ANI
रेनू तिवारी । Aug 20 2025 9:37AM

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दावा किया है कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी के सिविल लाइंस स्थित उनके सरकारी आवास पर साप्ताहिक 'जन सुनवाई' कार्यक्रम के दौरान कथित तौर पर हमला किया गया।

भाजपा की दिल्ली इकाई ने आरोप लगाया है कि जन सुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला किया गया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दावा किया है कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी के सिविल लाइंस स्थित उनके सरकारी आवास पर साप्ताहिक 'जन सुनवाई' कार्यक्रम के दौरान कथित तौर पर हमला किया गया। यह हमला एक 35 वर्षीय व्यक्ति ने किया, जिसने हमला करने से पहले मुख्यमंत्री को कुछ कागज़ दिए। उसने उनके बाल भी खींचे और उन्हें थप्पड़ भी मारे। हालाँकि रेखा गुप्ता को कोई चोट नहीं आई है, लेकिन इस घटना से वह सदमे में हैं। हमलावर को अब दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जाँच जारी है।

इसे भी पढ़ें: Russia-Ukraine War | रूस पर दबाव के लिए भारत पर ट्रंप का प्रतिबंध, व्हाइट हाउस का बड़ा दावा!

पुलिस ने बताया कि बुधवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को उनके आवास पर जनसुनवाई के दौरान एक व्यक्ति ने थप्पड़ मार दिया। बताया जा रहा है कि 30 साल के आसपास का यह व्यक्ति कुछ कागज़ लेकर आया था, तभी उसने अचानक रेखा गुप्ता पर वार कर दिया। उसे तुरंत हिरासत में ले लिया गया और पुलिस हिरासत में ले लिया गया। बाद में भाजपा ने इस घटना की पुष्टि की और पार्टी प्रवक्ता प्रवीण शंकर ने कहा कि सुनवाई के दौरान रेखा गुप्ता को निशाना बनाया गया।

इसे भी पढ़ें: मोदी सरकार आपदाओं से निपटने के लिए बचाव-आधारित दृष्टिकोण रखती है: अमित शाह

इस बीच, भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने गुप्ता पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है।

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने हमले की निंदा की है और घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए, उन्होंने दिल्ली की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर मुख्यमंत्री सुरक्षित नहीं हैं, तो राष्ट्रीय राजधानी में एक आम आदमी कैसे सुरक्षित रह सकता है। यादव ने कहा, "मुख्यमंत्री पूरी दिल्ली का नेतृत्व करते हैं और मुझे लगता है कि ऐसी घटनाओं की जितनी निंदा की जाए, उतनी कम है। लेकिन यह घटना महिला सुरक्षा की पोल भी खोलती है।"

All the updates here:

अन्य न्यूज़