चौथी बार बढ़ाई गई इनामी राशि, विकास दुबे की जानकारी देने वाले को मिलेगा 5 लाख रुपए

Vikas Dubey

अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने बुधवार को को बताया कि विकास दुबे पर अब पांच लाख रूपये का इनाम घोषित कर दिया गया है। यह इनाम उसे दिया जायेगा जो विकास के बारे में सही जानकारी देगा।

लखनऊ। कानपुर के बिकरू गांव में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या में वांछित हिस्ट्रीशीटर अपराधी विकास दुबे पर उत्तर प्रदेश सरकार ने बुधवार को पांच लाख रूपये का इनाम घोषित किया। दुबे पर इनामी राशि में चौथी बार इजाफा किया गया है। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने बुधवार को को बताया कि विकास दुबे पर अब पांच लाख रूपये का इनाम घोषित कर दिया गया है। यह इनाम उसे दिया जायेगा जो विकास के बारे में सही जानकारी देगा। पुलिस उसका नाम गुप्त रखेगी। बृहस्पतिवार को कानपुर के चौबेपुर के बिकरू गांव में मुठभेड़ के दौरान हिस्ट्रीशीटर अपराधी विकास दुबे और उसके गुर्गो ने पुलिस क्षेत्राधिकारी समेत आठ पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी थी। 

इसे भी पढ़ें: विकास दुबे के छिपे होने संदेह में फरीदाबाद में छापेमारी, CCTV में गमछा लपेटे दिखा एक शख्स 

इस घटना के तुरंत बाद पुलिस महानिरीक्षक कानपुर मोहित अग्रवाल ने दुबे पर पचास हजार रूपये का इनाम घोषित कर दिया था। बाद में इसे बढाकर एक लाख रूपये कर दिया गया था। सोमवार को विकास पर इनामी राशि बढाने का प्रस्ताव आई जी कानपुर ने पुलिस महानिदेशक उप्र को भेजा था जिसके बाद ढाई लाख रूपये का इनाम घोषित किया गया।बुधवार को उत्तर प्रदेश सरकार ने इनाम की ढाई लाख की राशि को दोगुना कर पांच लाख कर दिया। उधर, घटना के छह दिन बाद भी विकास दुबे पुलिस की पकड. से दूर है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़