28 नवंबर को होगा आप की रोजगार गारंटी रैली, सीएम केजरीवाल भी होंगे शामिल

AAP employment guarantee rally will be held on November 28
सत्य प्रकाश । Nov 16 2021 11:46PM

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने रैली की तैयारी को लेकर बैठक शुरू हो गई है। 28 नवंबर को रोजगार गारंटी रैली के भीड़ जुटाने के लिए जिमेदारी दी गई है।

अयोध्या। यूपी विधान सभा 2022 चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी राजधानी लखनऊ में रोजगार गारंटी रैली का आयोजन करेंगी। जिसमे राष्ट्रीय अध्यक्ष व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बेरोजगरी व 300 यूनिट बिजली देने की गारंटी देंगे। यह आयोजन 28 नवंबर को रमाबाई पार्क लखनऊ में किया जाएगा। जिसको लेकर तैयारी शुरू कर दिया गया है।

इसे भी पढ़ें: भाजपा नेता विनय कटियार ने सलमान खुर्शीद को बताया पागल, बोले- संस्कार विहीन हैं राशिद अल्वी

जिसकी जानकारी आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी है। उन्होंने कहा 28 नवंबर को रोजगार गारंटी रैली आयोजित कर रही है। रैली को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सम्बोधित करेगे। वही सभाजीत सिंह ने कहा उत्तर प्रदेश में भाजपा की योगी आदित्यनाथ की सरकार में नौजवानों के अरमानो पर पानी फेरे जाने का कार्य किया। बेरोजगार युवाओं को धोखा देने का कार्य भाजपा सरकार ने किया है।जिसमें शिक्षामित्र हो, आंगनबाड़ी कार्यकत्री हो, शिक्षा प्रेरक, मिड डे मील के रसोईया, होमगार्ड पीआरडी के जवान थाने के चौकीदार सभी को भाजपा सरकार ने धोखा दिया। उत्तर प्रदेश में रोजगार को लेकर पार्टी की क्या नीति है। 28 नवंबर को अरविंद केजरीवाल घोषणा करेगे। दरअसल आज अयोध्या में आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कई जिलों के पदाधिकारियों के साथ की तैयारी बैठक की।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़