AAP ने शुरू किया 'केजरीवाल को आशिर्वाद' अभियान, पत्नी सुनिता बोलीं- वह सच्चे देशभक्त

Sunita
ANI
अंकित सिंह । Mar 29 2024 12:30PM

यह वीडियो संदेश कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अरविंद केजरीवाल की ईडी हिरासत गुरुवार को 1 अप्रैल तक बढ़ाए जाने के एक दिन बाद आया है। एक डिजिटल मीडिया ब्रीफिंग में, सुनीता केजरीवाल ने कहा कि उनके पति ने देश में "सबसे भ्रष्ट और तानाशाही ताकतों" को चुनौती दी है और लोगों से अपने आशीर्वाद और प्रार्थना के माध्यम से उनका समर्थन करने को कहा है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने शुक्रवार को एक वीडियो संदेश जारी कर अपने पति के लिए समर्थन मांगा और एक ऑनलाइन अभियान 'केजरीवाल को आशीर्वाद' शुरू किया। उन्होंने कहा कि हम आज से एक अभियान शुरू कर रहे हैं - केजरीवाल को आशीर्वाद। आप इस नंबर पर केजरीवाल को अपना आशीर्वाद और प्रार्थना भेज सकते हैं। सुनिता ने कहा कि केजरीवाल को आशीर्वाद देने के लिए आप 8297324624 पर WhatsApp कर सकते हैं। उन्होंने केजरीवाल को सच्चा देशभक्त भी बताया।

इसे भी पढ़ें: 'नाटक और नौटंकी ही AAP की असली विशेषता, कोर्ट को बनाया राजनीतिक अखाड़ा', BJP का वार

यह वीडियो संदेश कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अरविंद केजरीवाल की ईडी हिरासत गुरुवार को 1 अप्रैल तक बढ़ाए जाने के एक दिन बाद आया है। एक डिजिटल मीडिया ब्रीफिंग में, सुनीता केजरीवाल ने कहा कि उनके पति ने देश में "सबसे भ्रष्ट और तानाशाही ताकतों" को चुनौती दी है और लोगों से अपने आशीर्वाद और प्रार्थना के माध्यम से उनका समर्थन करने को कहा है। उन्होंने कहा कि कल अरविंद ने कोर्ट में अपना पक्ष रखा। उन्होंने अदालत में जो कुछ कहा, उसके लिए बेहद साहस की जरूरत है। उन्होंने देश की सबसे शक्तिशाली और भ्रष्ट ताकतों को चुनौती दी है। मैं आपको एक व्हाट्सएप नंबर दे रही हूं - 8297324624। हम एक अभियान शुरू कर रहे हैं 'केजरीवाल को आशीर्वाद'।

इसे भी पढ़ें: Arvind Kejriwal Arrest: सीएम कानून से ऊपर नहीं, ED ने केजरीवाल के आरोपों का क्या दिया जवाब? जानिए अदालत में क्या-क्या हुआ

केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 21 मार्च को दिल्ली की अब समाप्त हो चुकी उत्पाद शुल्क नीति से जुड़े धन शोधन मामले में गिरफ्तार किया था। एक अदालत ने गुरुवार को उनकी ईडी हिरासत 1 अप्रैल तक बढ़ा दी। आम आदमी पार्टी (आप) की वरिष्ठ नेता आतिशी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राजनीतिक हथियार के तौर पर काम कर रहा है और वह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का फोन हासिल कर ‘आप’ की लोकसभा चुनाव की रणनीति की जानकारियां पाना चाहता है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़