MCD में बहुमत की ओर AAP, भगवंत मान बोले- अब दिल्ली की होगी सफाई, केजरीवाल ने भाजपा को उखाड़ फेंका

bhagwant mann on MCD Results
ANI
अंकित सिंह । Dec 7 2022 12:26PM

पंजाब के मुख्यमंत्री ने अपने बयान में कहा कि MCD में हम शानदार जीत दर्ज़ करने वाले हैं। अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस की 15 साल की सत्ता को दिल्ली से उखाड़ा था। अब 15 साल की MCD को भी उखाड़ दिया। उन्होंने कहा कि लोग नफरत की राजनीति को पसंद नहीं करते शिक्षा, बिजली, सफाई को वोट देते हैं।

दिल्ली नगर निगम चुनाव के नतीजे आज आ रहे हैं। आम आदमी पार्टी बहुमत की ओर बढ़ती दिखाई दे रही है। 250 सीटों वाली एमसीडी में आम आदमी पार्टी ने अपनी बढ़त बना ली है। यही कारण है कि अब आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जीत का माहौल है। आम आदमी पार्टी दिल्ली के चुनाव पर करीब नजर रखी हुई है। इन सबके बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा बयान आया है। भगवंत मान ने साफ तौर पर कहा है कि अरविंद केजरीवाल ने 15 साल के कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंका था। अब उन्होंने एमसीडी में 15 साल से भाजपा के शासन को उखाड़ फेंका है। 

इसे भी पढ़ें: Aam Aadmi Party ने इस तरह जीत लिया दिल्ली का किला, क्या BJP के लिए बजी खतरे की घंटी

पंजाब के मुख्यमंत्री ने अपने बयान में कहा कि MCD में हम शानदार जीत दर्ज़ करने वाले हैं। अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस की 15 साल की सत्ता को दिल्ली से उखाड़ा था। अब 15 साल की MCD को भी उखाड़ दिया। उन्होंने कहा कि लोग नफरत की राजनीति को पसंद नहीं करते शिक्षा, बिजली, सफाई को वोट देते हैं। अब दिल्ली की सफाई होगी। वहीं, आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि दिल्ली में भाजपा ने गंदगी कर दी है, नगर निगम की पहली और संवैधानिक जिम्मेदारी साफ-सफाई की होती है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोगों ने अरविंद केजरीवाल को जो जिम्मेदारी दी उन्होंने उसे पूरा किया। अब नगर निगम की जिम्मेदारी हमारे पास आ जाएगी तो साफ-सफाई होगी, दिल्ली सुंदर बनेगी। 

इसे भी पढ़ें: Delhi MCD Elections Exit Polls: दिल्ली में बन रही आप की डबल इंजन की सरकार, झाडू ने किया सफाया

वहीं, आज आम आदमी पार्टी के विधायक सौरभ भारद्वाज ने कहा था कि हमें 180 से ज्यादा सीटें मिलने वाली हैं। अगर वोटर का आर्शीवाद रहा तो हमें 230 भी मिल सकता है। मुझे लगता है कि एग्जिट पोल आम आदमी पार्टी की जीत की ओर इशारा कर रहे हैं। दूसरी ओर भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जिस तरह से दिल्ली के मुख्यमंत्री ने भ्रष्टाचार किया और उनके साथ विश्वासघात किया, उसका बदला दिल्ली की जनता लेगी। मुझे दिल्ली की जनता पर भरोसा है। उन्होंने कहा कि हमने मुद्दे उठाए, आप के भ्रष्टाचार को उजागर किया और उनकी विफलताओं को उजागर किया। हम चौथी बार एमसीडी में सत्ता में आने जा रहे हैं। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़