आक्रामक राष्ट्रवाद प्रतिकूल हो सकता है: एमजे अकबर

[email protected] । Mar 28 2017 10:38AM

केंद्रीय मंत्री अकबर ने कहा है कि राष्ट्रवाद ही आतंकवाद का एकमात्र जवाब है लेकिन आक्रामक राष्ट्रवाद प्रतिकूल साबित हो सकता है। उन्होंने कहा कि समस्या राष्ट्रवाद में नहीं आक्रामकता में है।

केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर ने कहा है कि राष्ट्रवाद ही आतंकवाद का एकमात्र जवाब है लेकिन आक्रामक राष्ट्रवाद प्रतिकूल साबित हो सकता है। विदेश राज्य मंत्री अकबर ने कहा कि जो राष्ट्रवाद छोड़ते हैं वे आतंकवाद की बुराई से नहीं लड़ पाएंगे।

उन्होंने यहां विवेकानंद इंटरनेशनल फाउंडेशन में ‘‘राष्ट्र और राष्ट्रवाद’’ विषयक एक व्याख्यान में कहा कि जब राष्ट्रवाद लड़खड़ाने लगता है, ऐसा तब होता है जब वह आक्रामक राष्ट्रवाद बन जाता है। इसलिए समस्या राष्ट्रवाद में नहीं, बल्कि आक्रामकता में है। उन्होंने कहा कि जब राष्ट्रवाद आक्रामक बन जाता है तब वह प्रतिकूल बन जाता है। अकबर की यह टिप्पणी देश में राष्ट्रवाद पर जारी बहस के बीच महत्वपूर्ण है।

We're now on WhatsApp. Click to join.

Tags

    All the updates here:

    अन्य न्यूज़