भाजपा के पास चुनाव लड़ाने के लिए उम्मीदवार तक नहीं : Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav
प्रतिरूप फोटो
Google Creative Commons

सपा प्रमुख का यह बयान शाहजहांपुर से पार्टी की महापौर प्रत्याशीअर्चना वर्मा के भाजपा में शामिल होने के एक दिन बाद आया है। वर्मा रविवार को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में भगवा दल में शामिल हो गयी थीं। भाजपा ने उन्हें अपना महापौरपद का उम्मीदवार घोषित किया है।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के पास चुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवार नहीं हैं। सपा प्रमुख का यह बयान शाहजहांपुर से पार्टी की महापौर प्रत्याशीअर्चना वर्मा के भाजपा में शामिल होने के एक दिन बाद आया है। वर्मा रविवार को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में भगवा दल में शामिल हो गयी थीं। भाजपा ने उन्हें अपना महापौरपद का उम्मीदवार घोषित किया है।

अखिलेश यादव ने ट्वीट किया, ‘‘दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का दावा करनेवालों का दिवालियापन देखिए कि उनके पास चुनाव लड़ाने के लिए प्रत्याशी तक नहीं है। इसका मतलब या तो भाजपा के पास कोई कार्यकर्ता नहीं है या फिर भाजपा में अपने कार्यकर्ताओं को टिकट न देकर अपमान करने की परंपरा है। भाजपा अंदरूनी लड़ाई में उलझी है।’’ पाठक ने अर्चना का भाजपा में स्वागत करते हुए कहा था, ‘‘समाजवादी पार्टी ने अर्चना वर्मा को शाहजहांपुर से अपना महापौर प्रत्याशी घोषित किया था, लेकिन वह पार्टी की नीतियों से खुद को जोड़ने में असहज महसूस कर रही थीं। खास तौर पर सपा शासन के दौरान महिलाओं पर हुए अत्याचारों से उन्हें पीड़ा हुई। इसलिए उन्होंने भाजपा में शामिल होने का फैसला किया।’’

गौरतलब है कि शाहजहांपुर में दूसरे चरण के तहत 11 मई को मतदान होगा जबकि मतगणना 13 मई को प्रस्तावित है। उत्तर प्रदेश में शहरी स्थानीय निकाय चुनाव दो चरणों में कराए जा रहे हैं और पहले चरण के तहत चार मई को मतदान होगा। नगरीय निकाय चुनाव में महापौर की 17 सीटों, पार्षद की 1420, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष की 199, नगर पालिका परिषद सदस्य की 5327, नगर पंचायत अध्यक्ष की 544 और नगर पंचायत सदस्य की 7178 सीटों के लिए मतदान होगा।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़