किसानों की आजीविका ख़तरे में, फसलों की कटाई के लिए लॉकडाउन में दी जाए ढील: राहुल

Rahul Gandhi

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक खबर शेयर की जिसमें लॉकडाउन के कारण किसानों को फसलों की कटाई में पेश आ रही मुश्किलों का उल्लेख है। उन्होंने कहा कि सैकड़ों किसानों की आजीविका ख़तरे में है। देश के अन्नदाता किसान आज इस संकट में दोहरी मुसीबत में हैं।

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि फसलों की कटाई के लिए लॉकडाउन के दौरान सुरक्षित तरीके से ढील देनी चाहिए। उन्होंने ट्वीट किया कि रबी की फसल खेतों में तैयार खड़ी है लेकिन लॉकडाउन के कारण कटाई का काम मुश्किल है। सैकड़ों किसानों की आजीविका ख़तरे में है। देश के अन्नदाता किसान आज इस संकट में दोहरी मुसीबत में हैं। गांधी ने कहा कि कटाई के लिए लॉकडाउन के दौरान सुरक्षित तरीक़े से ढील देना एकमात्र रास्ता है। 

इसे भी पढ़ें: कोरोना से जंग में सोनिया के सुझाव पर बीजेपी का पलटवार, खबरों में बने रहने के लिए कांग्रेस कर रही राजनीति 

उन्होंने एक खबर भी शेयर की जिसमें लॉकडाउन के कारण किसानों को फसलों की कटाई में पेश आ रही मुश्किलों का उल्लेख है। गौरतलब है कि कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने से रोकने के लिए देश भर में लागू 21 दिवसीय लॉकडाउन 25 मार्च से शुरु हुआ है और 14 अप्रैल को खत्म होगा। 

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़