कर्नाटक के 17 जिले बाढ़ से प्रभावित, अमित शाह करेंगे हवाई सर्वेक्षण

amit-shah-to-conduct-aerial-survey-of-flood-hit-karnataka
[email protected] । Aug 11 2019 12:54PM

एक अधिकारी ने बताया कि कर्नाटक सरकार ने शनिवार को 17 जिलों में 80 तालुकों को बाढ़ प्रभावित घोषित किया। बाढ़ के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 26 हो गई है तथा हजारों लोग बेघर हो गए हैं।

नयी दिल्ली। गृह मंत्री अमित शाह कर्नाटक के बाढ़ प्रभावित इलाकों का रविवार को हवाई सर्वेक्षण करेंगे। अधिकारियों ने बताया कि गृह मंत्री बेलगावी जिले में बाढ़ की स्थिति का आकलन करेंगे। एक अधिकारी ने बताया कि कर्नाटक सरकार ने शनिवार को 17 जिलों में 80 तालुकों को बाढ़ प्रभावित घोषित किया। बाढ़ के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 26 हो गई है तथा हजारों लोग बेघर हो गए हैं।

इसे भी पढ़ें: देश को अनुच्छेद 370 से नहीं था कोई लाभ, अब J&K से समाप्त हो जाएगा आतंकवाद: शाह

यह आदेश बड़ी संख्या में जान-माल के नुकसान, मवेशियों के मारे जाने और फसलों के नुकसान का आकलन करने के बाद जारी किया गया। आधिकारियों ने बताया कि बाढ़ प्रभावित तालुक बेलगावी, बागलकोट, रायचुर, कलबुर्गी, यादगिर, विजयपुरा, गडग, हावेरी, धारवाड़, शिवमोगा, चिकमंगलुर, कोडागु, दक्षिण कन्नड़ उडुपी, उत्तर कन्नड़ और मैसुरू में हैं।

All the updates here:

अन्य न्यूज़