जम्मू-कश्मीर के राजौरी में नियंत्रण रेखा पर पाक गोलाबारी में सेना का एक जवान शहीद

Pak shelling along the Line of Control

नौशेरा सेक्टर के लाम इलाके में सीमा पार से देर रात करीब एक बजे हुई गोलीबारी में एक हलवदार गंभीर रूप से घायल हो गया तथा बाद में उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया और दोनों ओर से कुछ समय तक गोलीबारी होती रही।

जम्मू। पाकिस्तानी बलों ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर स्थित अग्रिम चौकियों पर गोलीबारी की, जिसमें शनिवार को सेना का एक जवान शहीद हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

इसे भी पढ़ें: मोदी सरकार जम्मू-कश्मीर से 'कुनबे के करप्शन' का करेगी सफाया: मुख्तार अब्बास नकवी

अधिकारियों ने बताया कि नौशेरा सेक्टर के लाम इलाके में सीमा पार से देर रात करीब एक बजे हुई गोलीबारी में एक हलवदार गंभीर रूप से घायल हो गया तथा बाद में उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया और दोनों ओर से कुछ समय तक गोलीबारी होती रही।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़