अनंत कुमार हेगड़े ने राहुल को बताया मिश्रित नस्ल वाला, बोले- कैसे हो गए ब्राह्मण

anant-hegde-calls-rahul-gandhi-hybrid-specimen
[email protected] । Jan 31 2019 10:23AM

उत्तर कन्नड़ जिले में केन्द्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े ने कहा कि उन्हें धर्म की कोई समझ नहीं है। देखिए वे कितना झूठ बोलते हैं, पिता मुस्लिम हैं, मां ईसाई हैं, बेटा ब्राहमण है। यह कैसे हुआ?

बेंगलुरू। केन्द्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े ने बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को ‘मिश्रित नस्ल’ का बताते हुए कहा कि एक ‘मुस्लिम’ पिता और ईसाई मां का बेटा ब्राहमण कैसे हो सकता है। उन्होंने राफेल सौदे पर नरेंद्र मोदी सरकार को निशाना बनाने को लेकर भी राहुल गांधी पर हमला बोला। उत्तर कन्नड़ जिले में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हेगड़े ने कहा, ‘...उन्हें धर्म की कोई समझ नहीं है। देखिए वे कितना झूठ बोलते हैं, पिता मुस्लिम हैं, मां ईसाई हैं, बेटा ब्राहमण है। यह कैसे हुआ?’

इसे भी पढ़ें: हेगड़े के हिंदू लड़कियों वाले बयान पर गुस्साए राहुल, बोले- मंत्री पद के काबिल नहीं

गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि आप दुनिया की किसी प्रयोगशाला में ऐसी मिश्रित नस्ल नहीं बना सकते, यह हमारे देश की कांग्रेस प्रयोगशाला में ही उपलब्ध है। हेगड़े ने इससे पहले एक कार्यक्रम में विवादित टिप्पणी करते हुए कहा था कि हिन्दू लड़की को छूने वाला हाथ बचना नहीं चाहिए।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़