हेगड़े के हिंदू लड़कियों वाले बयान पर गुस्साए राहुल, बोले- मंत्री पद के काबिल नहीं

anant-kumar-hegde-is-an-embarrassment-to-every-indian-says-rahul-gandhi
[email protected] । Jan 28 2019 5:52PM

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट किया कि यह व्यक्ति (हेगड़े) हर भारतीय के लिए शर्मिंदगी का विषय है। वह केंद्रीय मंत्री पद के लिए योग्य नहीं है और उन्हें बर्खास्त किया जाना चाहिए।

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने विवादित बयान देने वाले केंद्रीय मंत्री अनंत हेगड़े को हर भारतीय के लिए शर्मिंदगी का विषय करार देते हुए सोमवार को कहा कि हेगड़े मंत्री पद के योग्य नहीं हैं और उन्हें बर्खास्त किया जाना चाहिए। गांधी ने एक खबर शेयर करते हुए ट्वीट किया कि यह व्यक्ति (हेगड़े) हर भारतीय के लिए शर्मिंदगी का विषय है। वह केंद्रीय मंत्री पद के लिए योग्य नहीं है और उन्हें बर्खास्त किया जाना चाहिए।

इसे भी पढ़ें : राफेल पर ऑडियो टेप को राहुल ने बताया असली, कहा- अभी तक दर्ज नहीं हुई FIR

कांग्रेस अध्यक्ष ने जो खबर शेयर की है उसके मुताबिक अनंत कुमार हेगड़े ने रविवार को कहा कि जो हाथ हिंदू लड़की को छुए वह रहना नहीं चाहिए। उनके बयान के बाद कर्नाटक कांग्रेस के प्रमुख दिनेश गुंडुराव और उनके बीच ट्विटर पर वाकयुद्ध छिड़ गया।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़