Andhra Pradesh Elections : कांग्रेस ने तीन लोकसभा, छह विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की

Congress candidate
प्रतिरूप फोटो
ANI

इसी तरह, कांग्रेस ने शेख जेलानी बाशा को कुरनूल विधानसभा सीट से, एम. कासिम वली को येम्मिगनूर से और पी.एस. मुरली कृष्णराजू को मंत्रालयम से टिकट दिया है।

कांग्रेस ने बुधवार को आंध्र प्रदेश की तीन लोकसभा और छह विधानसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। कांग्रेस की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, के.बी.आर. नायडू नरसापुरम लोकसभा क्षेत्र से, एस.के. बशीद राजमपेट से और एम. जगपति चित्तूर से चुनाव लड़ेंगे।

विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी ने जी. तिरुपति को श्रुंगवारापुकोटा से, जी. अंजी बाबू को बापतला से और सी. चंद्र पॉल को सत्तेनपल्ले से मैदान में उतारा है। इसी तरह, कांग्रेस ने शेख जेलानी बाशा को कुरनूल विधानसभा सीट से, एम. कासिम वली को येम्मिगनूर से और पी.एस. मुरली कृष्णराजू को मंत्रालयम से टिकट दिया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़