अंसारी को बांदा जेल में लाए जाने पर बोले अनिल राजभर, कानून से मजाक करने वालों की UP में हो चुकी है वापसी

योगी सरकार में मंत्री अनिल राजभर ने बताया कि जो लोग कानून से मजाक करते थे। उनकी उत्तर प्रदेश में वापसी हो चुकी है। जिसने जो किया है वो भरेगा। ये योगी जी की सरकार है।
बांदा। करीब दो साल पंजाब की जेल में बिताने के बाद बाहुबली मुख्तार अंसारी को उत्तर प्रदेश की बांदा जेल में स्थानांतरित किया गया। जहां पर चिकित्सकों की टीम ने उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया। इसी बीच योगी आदित्यनाथ सरकार में अनिल राजभर का बयान सामने आया। उन्होंने कहा कि जो लोग कानून से मजाक करते थे, उनकी उत्तर प्रदेश में वापसी हो चुकी है।
इसे भी पढ़ें: पंजाब में दो साल बिताने के बाद सुरक्षा के साथ उत्तर प्रदेश की जेल में शिफ्ट हुए माफिया मुख्तार अंसारी
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक योगी सरकार में मंत्री अनिल राजभर ने बताया कि जो लोग कानून से मजाक करते थे। उनकी उत्तर प्रदेश में वापसी हो चुकी है। जिसने जो किया है वो भरेगा। ये योगी जी की सरकार है। पिछले दिनों सपा की सरकार में लोग जेल में फाइव स्टार होटल की सुविधा लेते थे।
मुख्तार अंसारी की सुरक्षा के विषय पर अनिल राजभर ने कहा कि उनकी सुरक्षा का खास ख्याल रखा जा रहा है और उनको कोरोना न हो इस पर भी ध्यान दिया जा रहा है। जेल प्रशासन ने भी प्रोटोकॉल जारी किया है, उसका भी पालन कर रहे हैं। सरकार और न्यायालय के प्रोटोकॉल का भी पालन किया जा रहा है।
इसे भी पढ़ें: बाहुबली मुख्तार अंसारी को पंजाब पुलिस ने UP पुलिस को सौंपा, अब बांदा जेल होगा नया पता
उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश की स्पेशल सुरक्षा टीम मुख्तार अंसारी को बुधवार तड़के 4:50 बजे बांदा जेल पहुंची। जहां की 16 नंबर बैरक में उन्हें रखा गया। पुलिस महानिदेशक जेल ने बताया कि बांदा मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों की एक टीम ने मुख्तार अंसारी के स्वास्थ्य का परीक्षण किया। हालांकि, अंसारी का अभी कोरोना वायरस टेस्ट कराया जाना बाकी है।
जो लोग कानून से मजाक करते थे। उनकी उत्तर प्रदेश में वापसी हो चुकी है। जिसने जो किया है वो भरेगा। ये योगी जी की सरकार है। पिछले दिनों सपा की सरकार में लोग जेल में फाइव स्टार होटल की सुविधा लेते थे: मुख्तार अंसारी को बांदा जेल लाए जाने पर उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर pic.twitter.com/xCoqSszGIN
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 7, 2021
अन्य न्यूज़













