अनुराग ठाकुर देश एवं हिमाचल प्रदेश के युवा नेतृत्व है: भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय

anurag thakir

अविनाश राय खन्ना ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को रेड क्रॉस की पुस्तिका ' इनीशिएटिवस ' एवं स्वयं अपनी लिखी पुस्तिका ' माय एक्सपीरियंस ड्यूरिंग कोविड-19 , अ बिग सैल्यूट टू कोरोना वॉरियर्स ' भेंट की।

शिमला। भाजपा प्रदेश प्रभारी एवं रेड क्रॉस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना ने नई दिल्ली में केंद्रीय खेल, सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर से शिष्टाचार भेंट की उन्होंने अनुराग ठाकुर को इन महत्वपूर्ण मंत्रालयों की कमान संभालने के लिए शुभकामनाएं भी दी। अविनाश राय खन्ना ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को रेड क्रॉस की पुस्तिका " इनीशिएटिवस " एवं स्वयं अपनी लिखी पुस्तिका " माय एक्सपीरियंस ड्यूरिंग कोविड-19 , अ बिग सैल्यूट टू कोरोना वॉरियर्स " भेंट की।

इसे भी पढ़ें: लाहौल स्पीति में जिंदगी को पटरी पर लाने की जद्दोजहद के बीच हालात सामान्य होने की उम्मीद

उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर देश एवं हिमाचल प्रदेश के युवा नेतृत्व है और इनके नेतृत्व में खेल , सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को नई दिशा एवं ऊर्जा प्राप्त होगी।  उन्होंने कहा पूर्व में भी अनुराग ठाकुर ने भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में युवाओं का नेतृत्व किया है और इससे पूर्व राज्य केंद्रीय वित्त मंत्री के रूप में भी अच्छा कार्य किया है, यह नियुक्ति हिमाचल प्रदेश के लिए गौरव की बात है ।भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा कि वर्ष 2022 में प्रदेश में भाजपा मिशन रिपीट करेगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी यहीं से हैं, ऐसे में मिशन रिपीट की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है।

इसे भी पढ़ें: देश में नई जनगणना जाति आधार पर करने की मांग बिलकुल गलत और खतरों से भरी:शान्ता कुमार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की हिमाचल में परफॉरमेंस अच्छी है। पार्टी ने सभी भाजपा विधायकों से उनके क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों के रिपोर्ट कार्ड मांगे हैं। हम विधायकों के रिपोर्ट कार्ड लेकर जनता के बीच जाएंगे। रिपोर्ट कार्ड को आधार बनाकर पार्टी चुनाव की दहलीज पार करेगी। उन्होंने कहा कि पंचायती राज चुनावों में 72 फीसदी से ऊपर भाजपा समर्थित प्रत्याशियों का चुना जाना केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार की नीतियों पर भी मुहर लगाता है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़