ऐप से लोन का गोरखधंधा, वसूला जाता है मोटा ब्याज और प्रोसेसिंग शुल्क, ऐसे रचते हैं साजिश

App loan
अभिनय आकाश । Jan 6 2021 8:15PM

इन दिनों 5 से लेकर 50 हजार रूपए तक के लोन केवल 5 मिनट में ही देने को कई ऐप तैयार रहते हैं। बिना किसी तरह के डाक्यूमेंट और कागज के ये लोन आपको झट से मिल जाएंगे। लेकिन लोन देने वक्त ये आपको नहीं बताते कि इसके बदले 35 प्रतिशत की भारी ब्याज की मांग भी करते हैं।

पैसों की आवश्यकता तो किसी को कभी भी पड़ सकती है। रकम छोटी हो या बड़ी लेकिन इधर अप्लाई किया और उधर झट से लोन मिल गया। लेकिन इन दिनों इंस्टेंट लोन का झांसा देकर फंसाने वालों का कारनामा सुन आप भी हैरान रह जाएंगे। दरअसल इन दिनों 5 से लेकर 50 हजार रूपए तक के लोन केवल 5 मिनट में ही देने को कई ऐप तैयार रहते हैं। बिना किसी तरह के डाक्यूमेंट और कागज के ये लोन आपको झट से मिल जाएंगे। लेकिन लोन देने वक्त ये आपको नहीं बताते कि इसके बदले 35 प्रतिशत की भारी ब्याज की मांग भी करते हैं। अगर 1 दिन भी पैसा देने की देरी हुई तो 3 हजार की पेनल्टी प्रतिदिन के हिसाब से अलग। अगर पैसे देने में देरी हुई तो यहां तक आपके फोन में लोन देते समय इंस्टाल कराए गए ऐप के जरिये ये आपके कान्ट्रैक्ट लिस्ट करो ट्रेस कर लेते हैं। और फिर शुरू होता है ब्लैकमेलिंग का खेल। मनमाने ढंग से पैनाल्टी चार्ज लगाकर पैसे लेने की कवायद में व्हाट्सअप ग्रुप बनाकर उसमें पैसे की मांग वाले मैसेज भेजना शुरू कर देते हैं। आपको परेशान करने की हर वो कोशिश करते हैं कि आप आत्महत्या तक की सोच लेंगे। इस सारे खेल के पीछे चीनी कनेक्शन भी सामने आया है। 

इसे भी पढ़ें: सरकार का Co-WIN ऐप अभी नहीं हुआ है लाइव, प्ले स्टोर पर मौजूदा ऐप्स हैं फेक

लोन का गोरखधंधा

झटपट लोन देने के नाम पर कई चीनी ऐु हजारों लोगों को अपना शिकार बना चुके हैं। मुख्य तौर पर लाॅकडाउन के वक्त इन ऐप्स ने अपना जाल फैलाा। अगर किसी ने वक्त पर पैसे वापस नहीं किए तो उनकी निजी जानकारियां ब्हाट्यअप पर सार्वजनिक कर दिया जाता है और परिवार के लोगों को धमकी भरे फोन भी आते हैं। 

इसे भी पढ़ें: साल 2020 में यह रहे टॉप 5 मोबाइल एप्स

आरबीआई ने किया आगाह

रिजर्व बैंक ने सावधानी बरतने की सलाह के बारे में उल्लेख करते हुए कहा कि आम लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है कि वे इस तरह की विवेकहीन गतिविधियों में न फंसे और कंपनी फर्म की पहले की गतिविधियों के बारे में पुष्टि कर लें। जो भी मोबाइल फोन के माध्यम से इस तरह कर्ज देती है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़