राजस्थान BJP की कमान अर्जुन मेघवाल को मिलना लगभग तय

Arjun Meghwal will be new BJP president in Rajasthan

राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, में इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा ने कमर कसनी शुरू कर दी है। मई में होने वाले कर्नाटक चुनावों के ठीक बाद भाजपा पूरी तरह से इन राज्यों पर फोकस करने वाली है।

राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, में इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा ने कमर कसनी शुरू कर दी है। मई में होने वाले कर्नाटक चुनावों के ठीक बाद भाजपा पूरी तरह से इन राज्यों पर फोकस करने वाली है क्योंकि मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में पार्टी लगातार तीन बार से सत्ता में है और चौथी बार सत्ता में आने का प्रयास कर रही है। राजस्थान में हर चुनावों में सत्ता पलटती रही है लेकिन भाजपा का प्रयास है कि इस बार ऐसा नहीं हो। इसके अलावा अगले साल होने वाले हरियाणा विधानसभा चुनावों को लेकर भी अमित शाह अभी से गंभीर नजर आ रहे हैं।

शाह ने सोमवार को राजस्थान, हरियाणा और मध्य प्रदेश में नये भाजपा अध्यक्ष की नियुक्तियों को लेकर राज्यों के मुख्यमंत्रियों से विचार-विमर्श किया। भाजपा सूत्रों की मानें तो राजस्थान में पार्टी की कमान अशोक परनामी की जगह केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुन मेघवाल या सांसद ओम बिड़ला को सौंपी जा सकती है। मेघवाल के मुख्यमंत्री से भी अच्छे संबंध हैं और प्रधानमंत्री और भाजपा अध्यक्ष भी मंत्री के रूप में किये गये उनके कार्य की सराहना करते रहे हैं।

मध्य प्रदेश में पार्टी की कमान नंद कुमार सिंह चौहान से लेकर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को दी जा सकती है। तोमर पिछले तीन विधानसभा चुनावों में पार्टी का कुशल संचालन करने का अनुभव रखते हैं और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से भी उनके अच्छे संबंध हैं। दूसरी ओर हरियाणा में भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला की जगह दूसरे व्यक्ति को लाया जाना तय है। बराला कुछ दिन पहले अपने बेटे के कारण काफी विवादों में रहे थे।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़