पाकिस्तान के संघर्षविराम उल्लंघन में सेना का जवान घायल

पाकिस्तानी सैनिकों ने आज संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुये पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर एक अग्रिम चौकी पर गोलीबारी की जिसमें सेना का एक जवान घायल हो गया।

जम्मू। पाकिस्तानी सैनिकों ने आज संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुये पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर एक अग्रिम चौकी पर गोलीबारी की जिसमें सेना का एक जवान घायल हो गया। आईजी पुलिस (राजौरी-पुंछ सेक्टर) जॉनी विलियम्स ने बताया, ‘‘पाकिस्तानी जवानों ने आज सुबह नियंत्रण रेखा से लगे कृष्णागति-मेंढर सेक्टर में अग्रिम इलाके में गोलीबारी की जिसमें सेना का एक जवान घायल हो गया।’’

संघर्षविराम का उल्लंघन दो दिनों तक शांति रहने के बाद हुआ है। सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बल बताया था कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में भारतीय सेना द्वारा आतंकी ठिकानों को नष्ट करने के लिए लक्षित हमलों के बाद जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर 25 से अधिक बार संघर्षविराम का उल्लंघन हुआ है।

Disclaimer:प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


Tags

    अन्य न्यूज़