देश में कोविड-19 की अब तक 116 करोड़ से अधिक खुराक दी गईं : स्वास्थ्य मंत्रालय

Vaccination

मंत्रालय ने कहा कि शनिवार को शाम सात बजे तक 60,25,558 से अधिक खुराक दी गई और टीकाकरण अभियान में अब तक कुल 1,16,42,50,214 खुराक दी जा चुकी है।

नयी दिल्ली| केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि शनिवार शाम तक देश भर में कोविड-19 टीकों की 116 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं।

मंत्रालय ने कहा कि शनिवार को शाम सात बजे तक 60,25,558 से अधिक खुराक दी गई और टीकाकरण अभियान में अब तक कुल 1,16,42,50,214 खुराक दी जा चुकी है।

इसे भी पढ़ें: देश में 80% वयस्क जनसंख्या को कोविड-19 रोधी टीकों की पहली ख्रुराक लगी, 38% का पूर्ण टीकाकरण

इसके साथ ही मंत्रालय ने कहा कि देर रात तक अंतिम रिपोर्ट आने के बाद टीकाकरण अभियान के तहत दी गई कुल खुराक की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। देशव्यापी टीकाकरण अभियान 16 जनवरी को शुरू हुआ था और पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाए गए थे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़