Assam Election: BJP Manifesto में 2 लाख Jobs का वादा, UCC लागू करने का भी ऐलान

BJP Manifesto
ANI
अंकित सिंह । Mar 31 2026 12:09PM

असम विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है, जिसमें अगले पांच वर्षों में दो लाख नौकरियों और समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने का वादा किया गया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने विकास, स्वदेशी पहचान के संरक्षण और लव जिहाद पर कड़े कानून को प्रमुख एजेंडा बताया।

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को भाजपा का संकल्प पत्र जारी किया, जिसमें विकास, कल्याण, युवा रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और असमिया पहचान एवं स्वदेशी समुदायों के संरक्षण के लिए पार्टी के प्रमुख वादों की रूपरेखा प्रस्तुत की गई है। इस अवसर पर सरबानंदा सोनोवाल, मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा, राज्य भाजपा अध्यक्ष दिलीप सैकिया और अन्य उपस्थित थे। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि 2026 के असम चुनावों के लिए भाजपा के घोषणापत्र में भूमि, विरासत और स्वदेशी लोगों की गरिमा के संरक्षण का वादा किया गया है।

इसे भी पढ़ें: PM Modi की बड़ी चेतावनी, बोले- Assam Election में AI के Fake Video बिगाड़ सकते हैं खेल

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने राज्य में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने और दो लाख नौकरियों का वादा किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम छठी अनुसूची और अनुसूचित जनजाति क्षेत्रों को छोड़कर पूरे असम में यूसीसी लागू करेंगे। हम लव जिहाद के खिलाफ कड़े कदम उठाएंगे। हम असम को बाढ़ मुक्त बनाने का प्रयास करेंगे और पहले दो वर्षों में 18,000 करोड़ रुपये खर्च करेंगे। अगले 5 वर्षों में हम 2 लाख नौकरियां प्रदान करेंगे। हम एक जिला, एक मेडिकल कॉलेज, एक विश्वविद्यालय और एक इंजीनियरिंग कॉलेज बनाना चाहते हैं।

असम भाजपा अध्यक्ष दिलीप सैकिया ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य सुरक्षित असम, विकसित असम बनाना है। सैकिया ने कहा कि 2026 का चुनाव असम की जनता के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। भाजपा सुरक्षित असम बनाने के उद्देश्य से यह चुनाव लड़ रही है। हम इस चुनाव के लिए तैयार हैं। हमारा संकल्प सुरक्षित असम, विकसित असम बनाना है। संकल्प पत्र तैयार करने के लिए हमें राज्य के विभिन्न हिस्सों से 24 लाख सुझाव प्राप्त हुए हैं।

वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा कि यह घोषणापत्र एक दशक की उपलब्धियों पर आधारित है... मैं एक ऐसे राज्य को देखती हूं जिसमें इतना परिवर्तन हुआ है जो कांग्रेस के 6 दशकों के शासन में कभी संभव नहीं हो पाया था। विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का घोषणापत्र जारी करने के बाद वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा कि कांग्रेस की नीतियों के कारण असम 32 वर्षों तक अफसाप के अधीन रहा और उन्होंने आगे कहा कि असम में शांति और विकास तभी संभव है जब स्थिरता हो।

इसे भी पढ़ें: Assam में गरजे Amit Shah, बोले- BJP सरकार बनी तो 5 साल में हर घुसपैठिया होगा बाहर

निर्मला सीतारमण ने कहा कि भाजपा शासन के दौरान असम में अवसरों में वृद्धि होने से असमी युवा वापस लौट रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पूर्वोत्तर क्षेत्र के दीर्घकालिक विकास पर ध्यान नहीं दिया और कहा कि भाजपा का घोषणापत्र असम के एक दशक के परिवर्तन पर आधारित है, जिसे कांग्रेस 60 वर्षों में भी हासिल नहीं कर पाई। उन्होंने कहा कि भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 बिंदु हैं और प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्वोत्तर का 77 बार दौरा किया, जबकि असम से प्रधानमंत्री बने कांग्रेस सांसद ने शायद 10 बार से अधिक दौरा नहीं किया होगा।

All the updates here:

अन्य न्यूज़