मणिपुर में असम राइफल्स ने म्यांमा स्थित ‘सशस्त्र संगठन’ के दो कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया

army
ANI

बयान के अनुसार, हिरासत में लिए गए लोगों को आगे की जांच के लिए चकपिकरोंग पुलिस को सौंप दिया गया है। मणिपुर मई 2023 से मेइती और कुकी-जो समूहों के बीच जातीय हिंसा से त्रस्त है।

असम राइफल्स ने म्यांमा स्थित एक ‘सशस्त्र संगठन’ के दो कार्यकर्ताओं को बुधवार को मणिपुर के चंदेल जिले में गिरफ्तार किया है। अर्द्धसैनिक बल ने एक बयान में यह जानकारी दी।

बयान में कहा गया है कि दोनों कार्यकर्ताओं को 18 अक्टूबर को जिले के साजिक ताम्पक इलाके के पास से गिरफ्तार किया गया जो पड़ोसी देश की सीमा से लगा हुआ है। असम राइफल्स ने कहा कि दोनों की पहचान ‘यूनाइटेड ट्राइबल वालंटियर्स ग्रुप’ संगठन के सदस्यों के रूप में हुई है।

बयान में कहा गया है कि विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए असम राइफल्स ने अभियान के तहत ‘‘भारत-म्यांमा सीमा पर सीमा पार उग्रवादी गतिविधि के एक प्रयास को प्रभावी ढंग से विफल कर दिया’’।

बयान के अनुसार, हिरासत में लिए गए लोगों को आगे की जांच के लिए चकपिकरोंग पुलिस को सौंप दिया गया है। मणिपुर मई 2023 से मेइती और कुकी-जो समूहों के बीच जातीय हिंसा से त्रस्त है। इस संघर्ष में 260 से अधिक लोग मारे गए हैं और हजारों लोग बेघर हो गए हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़