भगवंत मान ने किया साफ, अमेरिका में पकड़ा गया गैंगस्टर गोल्डी बराड़, जल्द ही लाया जाएगा भारत

Bhagwant Mann
ANI
अंकित सिंह । Dec 2 2022 12:17PM

पने बयान में भगवंत मान ने कहा कि कनाडा में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बरार को आज सुबह अमेरिका में पकड़ लिया गया है। उन्होंने आगे कहा कि कैलिफोर्निया पुलिस ने हमसे संपर्क किया है। जल्द ही गोल्डी बरार को भारत लाया जाएगा और उसे सख्त से सख्त सजा दी जाएगी। इससे बहुत से परिवारों को न्याय मिलेगा।

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के हत्याकांड में मुख्य साजिशकर्ता के तौर पर शामिल गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को अमेरिका में पकड़ लिया गया है। इस बात की पुष्टि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने की है। भगवंत मान ने साफ तौर पर कहा है कि उसे जल्द ही भारत लाया जाएगा और कड़ी सजा दिलाई जाएगी। अपने बयान में भगवंत मान ने कहा कि कनाडा में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को आज सुबह अमेरिका में पकड़ लिया गया है। उन्होंने आगे कहा कि कैलिफोर्निया पुलिस ने हमसे संपर्क किया है। जल्द ही गोल्डी बरार को भारत लाया जाएगा और उसे सख्त से सख्त सजा दी जाएगी। इससे बहुत से परिवारों को न्याय मिलेगा।

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: गोल्डी बराड़ की दौड़ हुई खत्म, भारतीय एजेंसियों के हत्थे चढ़ा मूसेवाला हत्याकांड का साजिशकर्ता

आपको बता दें कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या 29 मई को की गई थी। पंजाब में उन्हें सरेआम गोलियों से भून दिया गया था। इस मामले को लेकर कई राज्यों की पुलिस लगातार जांच कर रही है। कई लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। उसी में लॉरेंस बिश्नोई का भी नाम आया था जो गोल्डी बराड़ का काफी करीबी माना जाता है। फिलहाल पुलिस ने 34 लोगों को इस मामले में आरोपी बनाया है। बताया जा रहा है कि इस हत्या का मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ था जिसने लॉरेंस बिश्नोई के साथ मिलकर पूरी हत्या की प्लानिंग की थी। दोनों ने मिलकर अपने सूटरों के जरिए हत्या को अंजाम दिलवाया था।

इसे भी पढ़ें: दमदमा झील पर बने पंजाबी सिंगर मीका सिंह के फार्महाउस को किया गया सील, जानिए क्यों की गई कार्रवाई?

लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य बराड़ ने हत्या की जिम्मेदारी ली थी। बराड़ के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था। रेड कॉर्नर नोटिस विदेश में भगोड़े बदमाशों की गिरफ्तारी या हिरासत के लिये जारी किया जाता है। पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब का रहने वाला सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ 2017 में स्टूडेंट वीजा पर कनाडा गया था। वह लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का सक्रिय सदस्य है। बराड़ पिछले महीने डेरा सच्चा सौदा के एक अनुयायी की हत्या में भी एक प्रमुख साजिशकर्ता था।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़